Aamir Khan की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का नया गाना 'Fundamental Ki Kaaran' रिलीज; एक्टर ने की घोषणा

 आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का नये गाने का वीडियो शेयर किया है।




बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'कहानी'(Kahani) रिलीज किया था। इस दौरान आमिर खान अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'कहानी' रिलीज होने के बाद मेकर्स ने दूसरा गाना मैं कि करां (Main Ki Kaaran) को जारी किया है, जिसके बाद आमीर ने पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।


लाल सिंह चड्ढा की 'मैं कि करां' रिलीज


अभिनेता-निर्माता आमिर खान और सोनू निगम ने भी एक रेडियो स्टेशन पर गाने को लॉन्च किया, जहां उन्होंने नए रिलीज हुए गाने के बारे में विस्तार से बात की।


सोनू निगम - जिन्होंने पहले तन्हाये और मेरे हाथ में (anhaaye and Mere Haath Mein )जैसे गानों में आमिर को अपनी आवाज दी है - उन्होंने कहा-, "जब प्रीतम ने मुझसे गाने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने मुझे बताया कि कैसे आमिर खान चाहते थे कि मैं इसे गाऊं। मैंने पहले भी आमिर के लिए गाया है और वे सभी गाने सुपरहिट थे और दर्शकों से इतना प्यार मिला। मेरा मानना है कि 'मैं की करन' हमारी यात्रा में एक और विजेता बनने जा रही है।"


बता दें Aamir Khan Productions ने इस गाने के साथ एक इमोशनल पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक लड़की और लड़के की तस्वीर है। देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए जा रहे हैं, लेकिन लड़के के पैर में कैलिपर है, जिसे पोलियोग्रस्त बच्चे चलने में मदद के लिए पहनते हैं। इस पोस्टर को शेयर कर आमिर खान प्रोडक्शन्स ने कैप्शन में लिखा है ''हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने मैं कि करां के गाने के लिए थैंक यू सोनू, प्रीतम, अमिताभ''। इस दिल छू लेने वाले पोस्ट पर फैंस का भी प्यार मिल रहा है।


हाल ही में मेकर्स ने फिल्म पहला गाना 'कहानी'(Kahani) रिलीज किया है। प्रीतम द्वारा रचित, मधुर ट्रैक के बोल अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है । हालांकि मेकर्स ने अभी गाने का वीडियो जारी नहीं करने का फैसला किया था। दर्शक केवल कहानी के अर्थपूर्ण गीतों का आनंद ले पाए।

Comments

Popular posts from this blog

Uly Keto CBD Gummies (Weight Loss Gummies) Legit Price 2023

Optiplex Keto Gummies Benefits, Side Effects, Does it Work?

vitacore cbd gummies Shocking Benefits Exposed!